पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ऑपरेशन मुस्कान के तहत 70 गुम मोबाइल बरामद, वास्तविक धारकों को सौंपे गए

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी और उन्हें उनके वास्तविक धारकों तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 70 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिए। मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई।

वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के दिशा-निर्देश के आलोक में नगर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी पटना के नेतृत्व में पश्चिमी क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस की तकनीकी टीम की मदद से गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, इससे पहले 6 जुलाई को 55, 13 जुलाई को 59, 22 जुलाई को 45 और 10 अगस्त को 75 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को लौटाया जा चुका है। इस तरह अब तक कुल 234 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं।

वहीं, 27 अगस्त 2026 को चलाए गए अभियान में बरामद 70 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। तकनीकी टीम की सहायता से बरामद किए गए इन मोबाइल को सत्यापन के बाद उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किया गया।

थानावार बरामदगी की बात करें तो दानापुर थाना से 13, शाहपुर से 2, बेउर से 1, पालीगंज से 3, नौबतपुर से 1, सिगोड़ी से 10, फुलवारीशरीफ से 15, बिहटा से 7, बिक्रम से 3, खगौल से 1 और मनेर थाना क्षेत्र से 14 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए ऑपरेशन मुस्कान के तहत अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button