धर्मपटनाबिहार

किंडेरा ब्रिटिश प्रीस्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

एम ए न्यूज डेस्क दीपक कुमार के रिपोर्ट पटना से

पटना। गर्दनीबाग के साधनापुरी स्थित नैतिक्स किंडेरा ‘ए ब्रिटिश प्रीस्कूल’ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उत्साह और भक्तिमय माहौल के बीच धूमधाम से मनाया गया। समारोह में प्लेग्रुप, मोंटेसरी-1, 2 और 3 के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया।

पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों के हाथों में बांसुरी और सिर पर सजे मोरपंख उनकी मासूमियत और आकर्षण को और बढ़ा रहे थे। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने स्कूल परिसर में मौजूद शिक्षकों और अभिभावकों को भाव-विभोर कर दिया।

समारोह के दौरान बच्चों ने झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम, करुणा, सद्भाव और भाईचारे के संदेश को भी प्रस्तुत किया। नन्हे राधा-कृष्ण की मनमोहक अदाओं और शानदार प्रस्तुतियों से पूरा स्कूल परिसर उत्साह और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

इस अवसर पर किंडेरा ब्रिटिश प्रीस्कूल की प्रिंसिपल कामिनी प्रिया, कोऑर्डिनेटर आयशा तबस्सुम सहित शिक्षिकाएं गीतांजलि चंद्रा, तुलिका गुप्ता, प्रीति सिन्हा, सिम्मी कुमारी और अदिति कुमारी मौजूद रहीं।

स्कूल की कोऑर्डिनेटर आयशा तबस्सुम ने कहा कि जन्माष्टमी समारोह में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने अपनी मासूम अदाओं और सुंदर प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को भारतीय संस्कृति और त्योहारों की परंपरा से जोड़ने के साथ-साथ प्रेम, एकता और आपसी सद्भाव का संदेश भी मिलता है।

Related Articles

Back to top button