पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन अलर्ट, नगर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना, 5 सितंबर 2026। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन लगातार प्रभावित इलाकों की निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना शैलजा द्वारा मसौढ़ी अनुमंडल एवं पटना सदर अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ने प्रभावित इलाकों में बाढ़ की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जलस्तर, आवागमन की स्थिति, आम लोगों की सुरक्षा और स्थानीय स्तर पर उत्पन्न समस्याओं की जानकारी ली गई। प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई।

शैलजा ने संबंधित थानाध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत एवं बचाव कार्यों में जिला प्रशासन को हरसंभव सहयोग सुनिश्चित किया जाए। साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पुलिस गश्ती और निगरानी बनाए रखने को कहा गया।

पुलिस अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button