क्राइमपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

नौकरी का झांसा देकर नाबा*लिग से दु*ष्क*र्म का आरोप, मुख्य आरोपी गुजरात से गिरफ्तार; पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना: राजधानी पटना के खगौल थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दु*ष्कर्म के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अभिषेक दूबे उर्फ राकेश दूबे के रूप में हुई है, जो रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को खगौल थाना में एक आवेदन दिया गया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि ददन हॉण्डी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक नाबालिग अपहृता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल खगौल थाना कांड संख्या 544/26 दर्ज कर बीएनएस की धारा 64(1)/3(5) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत अनुसंधान शुरू किया।

जांच के दौरान पुलिस ने 26 अक्टूबर को सैनिक गेस्ट हाउस के संचालक एवं मैनेजर अंकित कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। वहीं, तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को मुख्य आरोपी अभिषेक दूबे उर्फ राकेश दूबे के गुजरात के सूरत स्थित तपोवन सोसाइटी, मोरा इलाके में छिपे होने की जानकारी मिली।

इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक दानापुर-1 के नेतृत्व में गठित विशेष टीम को गुजरात भेजा गया। टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से 2 नवंबर 2026 को सूरत के इच्छापुर थाना क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में खगौल थानाध्यक्ष रंजन कुमार समेत पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार, सिद्धार्थ कुमार सिंह, विकास कुमार, राखी कुमारी और खगौल थाना के सशस्त्र बल की अहम भूमिका रही।

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। नौकरी का झांसा देकर नाबालिग को कथित तौर पर अपराध का शिकार बनाने के इस मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है।

Related Articles

Back to top button