सरमेरा के प्रणावां गांव में बहुजन-भीम सम्मेलन का आयोजन, अंबेडकर के विचारों पर चलने का लिया संकल्प
एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट

नालंदा/सरमेरा। सरमेरा प्रखंड के प्रणावां गांव में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के तत्वावधान में 13 सितंबर 2026 को बहुजन-भीम सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम तक चला। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृषि पदाधिकारी विनोद रविदास ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर और अपनी ओर से नगद राशि देकर सम्मानित किया। वहीं, शिक्षक प्रमोद कुमार ने उपस्थित अतिथियों को माला पहनाकर, कलम और फोटो देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में अतिपिछड़ा/दलित/अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामदेव चौधरी, डॉ. भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पासवान तथा मोर्चा के संस्थापक एवं महंत बलराम दास ने डॉ. अंबेडकर के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अंबेडकर ने संविधान निर्माण, सामाजिक सुधार, समानता, सामाजिक न्याय, शिक्षा और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण संघर्ष किया। उन्होंने जातिगत भेदभाव और अस्पृश्यता के खिलाफ आजीवन आवाज उठाई तथा महिलाओं और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए काम किया।
सम्मेलन में अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में भाईचारा एवं समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। उपस्थित लोगों ने उनके मार्ग पर चलने की बात कही। गीत और नृत्य के माध्यम से भी डॉ. अंबेडकर के संदेशों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल पासवान ने की, जबकि मंच संचालन प्रेम पासवान एवं वाल्मीकि पासवान ने किया। इस मौके पर अधिवक्ता आशुतोष कुमार मौर्य, विनोद रजक, मंटू पासवान, रंजीत पासवान, मीडिया प्रभारी निराला जी, रौशन पासवान, मीरा कुमारी, छात्र नेता पवन कुमार, इन्दर पासवान, राजबल्लभ पासवान, अभिषेक पासवान, अजीत पासवान समेत सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद रहे।



