क्राइमपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

सोन नदी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से चली गोलियां

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना। बिहटा थाना क्षेत्र के परेव स्थित सोन नदी से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नाव के जरिए कथित तौर पर रंगदारी वसूल रहे अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस और अपराधियों के बीच दोनों तरफ से कई राउंड गोलीबारी हुई। इसी दौरान एक अपराधी को गोली लग गई, जबकि मुठभेड़ में एक सब-इंस्पेक्टर के हाथ में भी गोली लगी है। घायल एसआई को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गोली लगने से घायल अपराधी को भी उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में छापेमारी और जांच तेज कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सोन नदी में नाव के जरिए रंगदारी वसूली का यह कथित नेटवर्क कितने लोगों तक फैला हुआ था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मुठभेड़ से जुड़े तमाम पहलुओं को खंगाला जा रहा है। आगे की कार्रवाई और पुलिस की जांच के बाद ही घटना को लेकर और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button