कैरियरबिहारबिहारशरीफ

बिहारशरीफ में विभिन्न मांगों को लेकर जन कल्याण संघ ‘एक आवाज’ का एक दिवसीय धरना, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

एम ए न्यूज़ डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट l

बिहारशरीफ, नालंदा | 29 मई 2026

नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ स्थित अस्पताल चौक पर गुरुवार को जन कल्याण संघ ‘एक आवाज’ के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस धरना कार्यक्रम को अतिपिछड़ा/दलित/अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा एवं आम जनता पार्टी ‘इंडिया’ का भी समर्थन प्राप्त हुआ। बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को जनआंदोलन का स्वरूप दे दिया।

धरना के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर गरीब एवं कमजोर वर्गों की जमीन से जुड़े मामलों में न्याय नहीं मिल रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

जमीन नापी के दौरान मारपीट का आरोप

धरना को संबोधित करते हुए अतिपिछड़ा/दलित/अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदेव चौधरी एवं आम जनता पार्टी ‘इंडिया’ के राष्ट्रीय सचिव सम्राट रंजीत चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि मौजा मेधीनगमा अंतर्गत थाना नंबर 319, खाता संख्या 842 एवं 807, खेसरा नंबर 5387 और 5390 की कुल 13 डिसमिल एवं 4 डिसमिल जमीन की सरकारी अमीन इंजीनियर कुंदन कुमार द्वारा नापी कराई जा रही थी।

नेताओं ने आरोप लगाया कि इसी दौरान सहदेव प्रसाद, कुमार अखिलेश प्रसाद उर्फ लक्ष्मण प्रसाद तथा वूट्टा महतो अपने पुत्र और लगभग 20 से 25 लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन की नापी रुकवा दी। आरोप है कि इस दौरान रंजीत कुमार चौधरी के साथ मारपीट की गई, जिसमें वे घायल हो गए।

घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दीपनगर थाना में कांड संख्या 280/26 दर्ज कराया गया। आंदोलनकारियों का आरोप है कि इस मामले से बचने के उद्देश्य से विपक्षी पक्ष द्वारा भी दीपनगर थाना में झूठा मुकदमा संख्या 278/26 दर्ज कराया गया है।

प्रशासन से की गई ये प्रमुख मांगें

धरना के बाद प्रदर्शनकारी पैदल मार्च करते हुए समाहरणालय पहुंचे और जिलाधिकारी नालंदा को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्न मांगें रखी गईं—

मौजा मेधीनगमा अंतर्गत विवादित जमीन की निष्पक्ष नापी कराकर वास्तविक पक्ष को दखल-कब्जा दिलाया जाए।

दीपनगर थाना में दर्ज कथित झूठा मुकदमा संख्या 278/26 को वापस लिया जाए।

मारपीट मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

कमजोर एवं वंचित वर्गों को प्रशासनिक संरक्षण प्रदान किया जाए।

बड़ी संख्या में महिलाएं भी हुईं शामिल

धरना कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम में वीरेंद्र पासवान, सुजीत मांझी, सीता देवी, दौलती देवी, करी देवी, आशा देवी, मिनकी देवी, झूम्मा देवी, खुशबू कुमारी, संजू देवी, रेखा देवी सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह लड़ाई केवल जमीन की नहीं बल्कि न्याय और सम्मान की लड़ाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो आने वाले दिनों में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button