क्राइमपटनाबिहार

नेउरा टेम्पु स्टैंड के बाहर स्मैक कारोबार का खुलासा, 593 ग्राम मादक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना/खगौल: खगौल थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरूद्ध किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 593 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ, 3 लाख रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और एक टेम्पु बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि नेउरा टेम्पु स्टैंड के बाहर टेम्पु संख्या BR01PR3970 से पिछले कुछ दिनों से मादक पदार्थ का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक दानापुर और खगौल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।

टीम ने दानापुर रेलवे स्टेशन के पास कार्रवाई करते हुए नेउरा रोड से आ रहे उक्त टेम्पु को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही कुछ लोग वाहन से उतरकर भागने लगे, लेकिन पुलिस बल ने एक व्यक्ति और दो विधि-विरुद्ध बालकों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान 1460 पुड़िया, वजन करीब 593 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ, तीन लाख रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। साथ ही टेम्पु को भी जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सतेन्द्र यादव, निवासी आरा धमार, थाना मुफस्सिल, जिला भोजपुर के रूप में हुई है।

मामले में खगौल थाना कांड संख्या 484/26 के तहत धारा 111 बीएनएस एवं एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस मामले में मादक पदार्थ के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

 

Related Articles

Back to top button