क्राइमपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

दानापुर में अवैध वसूली का आरोप, तीन गिरफ्तार; ₹4,970 नकद और पर्चियां बरामद

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना के दानापुर थाना क्षेत्र में टेम्पु स्टैंड के पास वाहनों से कथित अवैध वसूली के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर को सूचना मिली थी कि कुछ लोग टोटो, ऑटो और अन्य वाहनों से निर्धारित दर से अधिक राशि की जबरन एजेंटी वसूल रहे हैं।

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने टेम्पु स्टैंड के बाहर कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को पकड़ा। पुलिस का आरोप है कि पार्किंग में खड़े वाहनों से निर्धारित एजेंटी लेने के अलावा सड़क से गुजरने वाले वाहनों से भी अवैध तरीके से पैसे वसूले जा रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भोला कुमार (35), विकास कुमार (26) और शिव कुमार (42) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से ₹4,970 नकद और ‘MAA SOHIT INFRA SOLUTION’ लिखी तीन पर्चियां बरामद की हैं। इन पर्चियों पर 50 रुपये डेली पास अंकित था।

इस मामले में दानापुर थाना कांड संख्या 1068/26, दिनांक 19 सितंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, सहायक अवर निरीक्षक दीपक कुमार और दानापुर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि पश्चिमी क्षेत्र में रंगदारी, अवैध वसूली या अवैध तरीके से पैसे मांगने से संबंधित किसी भी घटना की सूचना 9031825815 पर दें।

Related Articles

Back to top button