क्राइमपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

बंटी यादव हत्याकांड: 3 दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना: चर्चित बंटी यादव हत्याकांड में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित लापरवाही के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी ने विभागीय जांच के आधार पर एएसआई प्रवीण कुमार पंकज, एएसआई अवधेश कुमार, एएसआई वीर बहादुर सिंह तथा गृह रक्षक सुदर्शन प्रसाद को सस्पेंड कर दिया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि बंटी यादव के कथित अपहरण के दौरान ये सभी पुलिसकर्मी घटनास्थल के आसपास मौजूद थे, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं कर सके।

विभाग ने सभी निलंबित पुलिसकर्मियों को तीन दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। विभागीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि बंटी यादव का 6 जुलाई को कथित रूप से अपहरण हुआ था। इसके पांच दिन बाद अथमलगोला क्षेत्र से उनका शव बरामद किया गया था। इस घटना के बाद पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पर लगातार सवाल उठ रहे थे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही थी।

फिलहाल पुलिस हत्या की पूरी साजिश और इसमें शामिल आरोपियों की जांच के साथ-साथ पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी गहन जांच कर रही है। विभाग का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button