पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

15.50 लाख के मोबाइल बरामद… पटना पुलिस ने ऐसे लौटाई लोगों की उम्मीद!

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बार फिर लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटाई है। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान में वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी, पटना के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

15 सितंबर 2026 को पटना पश्चिम क्षेत्र में पुलिस ने 61 गुम या खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन मुस्कान के तहत पिछले दो महीनों में अब तक कुल 304 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं और उन्हें उनके वास्तविक धारकों को वापस किया गया है।

पटना पुलिस के इस अभियान से लोगों को न सिर्फ उनका कीमती सामान वापस मिल रहा है, बल्कि पुलिस के प्रति विश्वास और उम्मीद भी मजबूत हो रही है। हर बरामद मोबाइल के साथ किसी परिवार की खुशी और चेहरे की मुस्कान वापस लौट रही है।

Related Articles

Back to top button