क्राइमपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

आलमगंज थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित कांडों के अनुसंधान और पुलिसिंग व्यवस्था की हुई समीक्षा

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना: आलमगंज थाना का मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को वार्षिक निरीक्षण किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना शैलजा ने थाना पहुंचकर पुलिसिंग व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण और लंबित मामलों के अनुसंधान की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, वायरलेस व्यवस्था, CCTNS प्रणाली और सिरिस्ता कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न लंबित कांडों के अनुसंधान की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली गई।

नगर पुलिस अधीक्षक शैलजा ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान करने और निर्धारित समयसीमा के भीतर मामलों का अनुसंधान पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने और आम लोगों को त्वरित न्याय दिलाने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को सतर्कता, जनसेवा और कानून-व्यवस्था के उच्च मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। अपराध की रोकथाम और विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए रात्रि गश्ती एवं वाहन जांच अभियान को और प्रभावशाली बनाने को कहा गया।

वार्षिक निरीक्षण के माध्यम से थाना की कार्यप्रणाली की समीक्षा के साथ-साथ पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Related Articles

Back to top button