क्राइमपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बड़ी कार्रवाई: अपहृत युवती सकुशल बरामद, होटल से 11 आरोपी गिरफ्तार

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना: राजधानी पटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। 6 जुलाई 2026 को अगमकुआँ थाना पुलिस को पालीगंज थाना कांड संख्या 356/26 की अपहृत युवती को एक किराये के मकान/होटल में रखे जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं होटल के एक कमरे में युवती के अलावा दो महिलाएं और आठ अन्य लोग मौजूद मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

पूछताछ के दौरान पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो महिलाओं द्वारा उसे उक्त होटल में लाया गया था। पीड़िता ने अपने साथ दुष्कर्म किए जाने का भी आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए होटल में मौजूद दोनों महिलाओं सहित आठ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा अपहरण की घटना में संलिप्त एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। इस तरह मामले में अब तक कुल 11 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं, ताकि जांच को मजबूत किया जा सके।

पटना पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पीड़िता के आरोपों के आधार पर संबंधित धाराओं में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। इस पूरे मामले की जानकारी नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलजा ने मीडिया को दी और बताया कि जांच के आधार पर आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button