पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का प्रदर्शन, वेतन-पेंशन समेत कई मांगों को लेकर कुलपति को सौंपा ज्ञापन

एम ए न्यूज डेस्क के रिपोर्ट पटना से।

पटना: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बुधवार को विश्वविद्यालय मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष ठाकुर ए. के. सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया और नियमित वेतन, पेंशन, बकाया राशि के भुगतान सहित शिक्षा विभाग की कार्यशैली के खिलाफ आवाज बुलंद की।

प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मनमानी और विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रति नकारात्मक सोच के कारण उनकी समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने सरकार और संबंधित विभाग से लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने की मांग की।

प्रदर्शन के बाद शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति डॉ. उपेंद्र प्रसाद सिंह को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। संघ ने उम्मीद जताई कि विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

इस प्रदर्शन में संघ के महासचिव प्रो. एच. एन. सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. मिथिलेश तिवारी, सचिव डॉ. अरविंद कुमार, उपाध्यक्ष प्रो. योगेंद्र सिन्हा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button