क्राइमपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

4 घंटे के अंदर पांच नाबालिग लड़कियां सकुशल बरामद, नेउरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना के नेउरा थाना क्षेत्र से एक साथ लापता हुई पांच नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने महज करीब चार घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार, 9 सितंबर की शाम पांचों नाबालिग अपने-अपने घरों से अचानक बिना किसी सूचना के गायब हो गई थीं। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद परिजनों की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर नेउरा थाना कांड संख्या 188/26, दिनांक 10 सितंबर 2026 दर्ज किया गया। मामले में धारा 137(2) बीएनएस-23 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी पटना के निर्देशन और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दानापुर-02 के नेतृत्व में नेउरा एवं बिहटा थाना की संयुक्त SIT गठित की गई। टीम ने गुप्त सूचना के साथ तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले का सफल उद्भेदन किया।

SIT ने करीब चार घंटे के भीतर पांचों नाबालिगों को बिहटा थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। इस कार्रवाई में नेउरा थानाध्यक्ष जगदीप राणा, बिहटा थाना के पु०अ०नि० बिकेश कुमार, अभय कुमार, प्रियंका सिंह, स०अ०नि० सुरेन्द्र राम, पीटीसी अजीत कुमार पाल और डीआईयू टीम पश्चिमी पटना शामिल रही।

Related Articles

Back to top button