पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

राम मोहन रॉय सेमिनरी हाई स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को दी गई कानूनी जानकारी

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना। खजांची रोड स्थित राम मोहन रॉय सेमिनरी हाई स्कूल +2 में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ‘जागृति स्कीम’ के तहत ‘जन, जीवन और जगत के लिए न्याय साक्षरता’, नालसा की बच्चों के लिए बाल-अनुकूल कानूनी सेवाएं योजना एवं पीड़ित प्रतिकर योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां विद्यार्थियों को दी गईं।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना की ओर से संतोष कुमार, पैनल अधिवक्ता एवं हृषि राज, पीएलवी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न योजनाओं और जरूरतमंद लोगों को मिलने वाली कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

शिविर के दौरान बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों, बाल-अनुकूल कानूनी सेवाओं तथा पीड़ितों को मिलने वाले प्रतिकर से जुड़े प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कानूनी जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है, ताकि लोग अपने अधिकारों और उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में जागरूक रह सकें।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आम लोगों को विधिक सेवा प्राधिकार की योजनाओं, कानूनी सहायता, पीड़ित प्रतिकर और जागृति स्कीम के प्रति जागरूक करना रहा। साथ ही विद्यार्थियों को बुनियादी कानूनी जानकारी देकर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाने पर जोर दिया गया।

Related Articles

Back to top button