क्राइमपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

अवैध हथियार से हवाई फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना। राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र में अवैध हथियार से हवाई फायरिंग कर लोगों में भय का माहौल बनाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को सगुना नया टोला स्थित गांधी मूर्ति के पास दो लोगों द्वारा अवैध हथियार से फायरिंग किए जाने का वीडियो फुटेज सामने आया था। वीडियो के सत्यापन और आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस ने गुप्तचरों की मदद ली।

जांच के दौरान फायरिंग करने वाले एक व्यक्ति की पहचान ऋषि कुमार, पिता विजय राय, निवासी सगुना नदी पार, थाना दानापुर के रूप में हुई। सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक दानापुर-01 के नेतृत्व में दानापुर थाना और सगुना ओपी की टीम ने छापेमारी की।

पुलिस ने ऋषि कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा, नौ जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर मामले में शामिल दूसरे व्यक्ति की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

इस संबंध में दानापुर थाना कांड संख्या 976/26, दिनांक 1 सितंबर 2026 को आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ऋषि कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

Related Articles

Back to top button