बिहारबिहारशरीफब्रेकिंग न्यूज़

बिहारशरीफ में पेरियार की जयंती मनाई गई, सामाजिक न्याय के लिए उनके विचारों को याद किया

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

बिहारशरीफ के दीपनगर एवं संगत पर अमरपुर गांव में सामाजिक न्याय मोर्चा के तत्वावधान में ई.वी. रामासामी ‘पेरियार’ की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन शाम करीब 7 बजे किया गया।

इस मौके पर अतिपिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदेव चौधरी और आम जनता पार्टी ‘इंडिया’ के राष्ट्रीय सचिव रंजीत कुमार चौधरी समेत सामाजिक न्याय मोर्चा के सदस्यों ने पेरियार के सामाजिक सुधार आंदोलनों और उनके विचारों को याद किया।

वक्ताओं ने कहा कि पेरियार सामाजिक सुधारक, तर्कवादी और राजनीतिज्ञ के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने आत्मसम्मान आंदोलन के जरिए सामाजिक समानता, अधिकार और सम्मान की आवाज उठाई। साथ ही जातिगत भेदभाव, छुआछूत, अंधविश्वास, बाल विवाह और दहेज जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ आवाज बुलंद की।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके विचारों और सामाजिक न्याय के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान बच्चों और लोगों के बीच चॉकलेट एवं मिठाइयां भी वितरित की गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button