दीघा में छापेमारी से मचा हड़कंप! पुलिस के हाथ लगा हथियारों का कनेक्शन
एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना के दीघा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार और शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 देशी पिस्टल, 2 देशी कट्टा, 14 जिंदा कारतूस और 1.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर को रामजीचक बाटागंज इलाके में कुछ लोगों के पास अवैध हथियार और गोलियां होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विधि व्यवस्था-02, पटना और दीघा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई।
टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और मौके से हथियार, कारतूस एवं शराब बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), पटना ममता कल्याणी ने भी जानकारी दी है।





