नौबतपुर में अवैध हथियारों के साथ एक अपराधकर्मी गिरफ्तार
एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष अभियान के तहत अवैध हथियारों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर 2026 की रात गश्ती के दौरान गोनवां गांव में एक व्यक्ति के घर पर अवैध हथियार रखे होने की गुप्त सूचना मिली थी।

सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, फुलवारीशरीफ के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने गोनवां गांव स्थित अंकु कुमार के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने तलाशी के दौरान घर से एक देशी कट्टा, दो देशी रायफल और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए। बरामद हथियारों को जब्त कर लिया गया है। मामले में नौबतपुर थाना कांड संख्या 699/26 के तहत शस्त्र अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकु कुमार, पिता विजेन्द्र राय, निवासी गोनवां, थाना नौबतपुर, पटना के रूप में हुई है।



